ट्रैक पर किसी आदमी या जानवर को देखने के बाद भी लोको पायलट ट्रेन क्यों नहीं रोकती? जानिए

लोको पायलट ट्रैक (Track) पर किसी आदमी या जानवर को देखने के बाद भी ट्रेन (Train) क्यों नहीं रोकती , आइये जानते है।

आप में से लगभग हर कोई रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) के बारे में जानते होंगे और यह सलाह दी जाती है कि ट्रेन के जाने के बाद ही रेलवे क्रोसिंग को पार करना चाहिए। क्रोसिंग के नीचे से कभी नहीं जाना चाहिए क्योंकि ट्रेन कभी भी आ सकती है।

लेकिन कुछ लोग यह नियम तोड़ कर नीचे से पार हो  जाते है जिसके कारण कभी - कभी हादसा हो जाती है।

ऐसे समय में ट्रेन के सामने किसी आदमी या जानवर के आ जाने पर लोको पायलट (Loco Pilot) ट्रेन नहीं रोकती क्योंकि लोको पायलट को ऐसी परिस्थिति में इमरजेंसी ब्रेक (Emergency Break) लगाना पड़ेगा।

लेकिन इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कुछ नियम होते है। तो आइये जानते है इमरजेंसी ब्रेक लगाने के नियम  -

(Emergency Braking Rules) - 

अगर 20 से 25 कोच वाले ट्रेन 100 KM प्रति घण्टे  की रफ्तार से जा रही है तो इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कम से कम दूरी 850 मीटर होनी चाहिए। अगर अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जाये तो हादसा हो सकती है।

अगर माल गाड़ी (Goods Train) में पूरी तरह से सामान भरा हो और वह 80 KM प्रति घण्टे की रफ्तार से जा रही है तो उसमें इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कम से कम दूरी 1 KM होनी चाहिए।

1 KM दुरी से सामने किसी चीज़ को देख पाना सम्भव नहीं है। अगर 2° का भी curve हो तो 500 मीटर की भी चीज़ को देखना पाना मुश्किल है।

जब लोको पायलट किसी चीज़ को ट्रैक पर देखता है तो उस समय बहुत कम दूरी होती है जिसके कारण वह इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाते है , वैसे परिस्थिति में वे सिर्फ हॉर्न ही बजा सकते है और हादसा होने से रोक सकते है।

About The Post

इस पोस्ट में आपने जाना की लोको पायलट ट्रैक पर किसी आदमी या जानवर को देखने के बाद भी ट्रेन क्यों नहीं रोकती है।

अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर करें और ट्रेन से जुड़ी हर तरह की जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. It is the duty to observe the tracks either side while crossing and not to cross while rail crossing because life is very costly then freinuted saving.

    ReplyDelete